अन्ना फिर जोश में, देंगे भ्रष्टाचार मुक्ति की ‘ट्रेनिंग’

प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए तीर्थनगरी में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे।

�इसमें देशभर के पांच सौ युवकों को स्वयंसेवक के तौर पर जोड़ा जाएगा, जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्ति और व्यवस्था परिवर्तन को लेकर जागरूक करेंगे।

�शिविर का आयोजन नौ जून से किया जाएगा। मंगलवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब जनतंत्र यात्रा के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी ने बताया कि परमार्थ निकेतन में नौ से 12 जून तक चलने वाले शिविर में अन्ना के अलावा पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारती, मोहम्मद जिलानी, अजमेर दरगाह के सूफी संत भी शिरकत करेंगे।

�शिविर में स्वयंसेवक बनने के इच्छुक युवाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए दूरभाष नंबरों के आधार पर चयनित पांच सौ युवाओं को प्रथम चरण में भ्रष्टाचार से लड़ने और व्यवस्था परिवर्तन को समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद गठित टीमों को देश के विभिन्न प्रांतों में भेजा जाएगा।

Related posts