अनुराग पर दर्ज F I R राजनिति से प्रेरित : सुशील चौहान (शिशु)

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) सांसद अनुराग ठाकुर पर दर्ज एफ आई आर एक षड्यंत्र व राजनिति से प्रेरित एफ आई आर है ! अनुराग ठाकुर द्वारा कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना व पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र होना सताधारी कांग्रेस की आँखों में कांटे की तरह चुभ रहा है ! यह शब्द नव नियुक्त भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा एवं बागवानी विंग के स्टेट कन्वीनर सुशील चौहान ने इंडियन बुलेटिन (आई बी न्यूज़) को जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से कहे है ! अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करवा कर आज इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताये आयोजित की जाती है जिससे न केवल प्रदेश को राजस्व मिलता है बल्कि प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान सम्मान भी प्राप्त होता है ! जनता ने उन्हें रिकार्ड मतो से जीताकर देश की सांसद में जिम्मेदार नेतृत्व निभाने के लिए चुनकर भेजा है ! वे भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर टीम मेनेजर नेतृत्व कर चुके है ! अनुराग स्वम भी एक अच्छे क्रिकेटर है ! इन सभी उपलब्धियों व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल का पुत्र होने की इर्ष्या से प्रदेश में सताधारी कांग्रेस उनके विरुद षड्यंत्र रचकर उनकी स्वच्छ छबि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है ! प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही कांग्रेस पार्टी को जनता देख रही है ! चौहान ने कहा कि 2 0 1 4 के चुनाव में जनता कांग्रेस को इनकी मनमानी का सबक सिखाएगी !

Related posts