
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला कुल्लू के प्रधान धीरज सागर ने सरकार से अनुबंध प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संघ ने कई बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिल कर अपना पक्ष कर रखा है। लेकिन, मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें अभी तक आश्वासन ही मिल पाया है। संघ ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर अनुबंध प्रवक्ताओं तथा पैरा प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग की है। संघ की जिला कुल्लू इकाई ने अनुबंध प्रवक्ताओं की प्रस्तावित धरने को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अनुबंध प्रवक्ताओं की मांगों को जिला कार्यकारिणी का पूरा समर्थन है और आगे भी जारी रहेगा। संघ के जिला प्रधान धीरज सागर, नरेंद्र, गोपी चंद डोगरा, पदम ठाकुर, पवन ठाकुर, विशाल सावल, ओम प्रकाश, रमण जैन, जानकी तथा नीरत ठाकुर ने सरकार का 4-9-14 का वित्तीय लाभ और दस प्रतिशत डीए देने के लिए सरकार का आभार जताया है।
