अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकराई, दस घायल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सोलन के अर्की से ज्वालामुखी आ रही एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर पेड़ के साथ टकरा गई। इसमें सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत गांव अंब पठियार में एक मैक्सी कैब नं0 एच पी 01 ए 3634 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दस लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में वेद प्रकाश, दुर्गादास, पुष्पा, विद्या, मीरा, सुशील, चालक सुरेंद्र और अन्य को चोटें आईं हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया है। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल रीमा देवी को टांडा मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Share Tweet 0
inShare.

Related posts