
शिमला। बैंक मैनेजर अकेले ही अनाडेल के जंगल में गए थे उनके साथ दूसरा कोई व्यक्ति नहीं था। एक जून से लापता बैंक मैनेजर का सिर कटा शव अनाडेल के समीप जंगल में मिला। पुलिस में मैनेजर की गुमशुदगी की रपट तीन जून से दर्ज थी अगर पुलिस गंभीर होती तो मैनेजर की लोकेशन पुलिस शव बरामदगी के काफी दिन पहले पता कर सकती थी। मैनेजर के पास मोबाइल था इसकी टावर लोकेशन को भी पुलिस ने जानने की कोशिश नहीं कि जब किसी राहगीर ने कटा सिर सड़क किनारे देखा उसके बाद पुलिस की नींद टूटी। राजेंद्र शर्मा संगडाह सिरमौर में कोआपरेटिव बैंक में मैनेजर थे शुक्रवार सुबह इनका सिर और धड़ अलग-अलग मिले। वित्तीय अनियमितताओं के चलते फिलहाल सस्पेंड चल रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। घटना वाले दिन यह अकेले ही थे।
