अनशन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी

बड़कोट। आपदा से हुई क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर तीन दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे प्रभावितों ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
खरादी कस्बे और आसपास के कई गांवों केग्रामीणों का क्रमिक अनशन तहसील परिसर में रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि आपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ हैं, लेकिन आपदा राहत वितरण में दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं। अभी तक कई परिवाराें को सरकारी मदद के नाम पर गेंहू-चावल के अलावा और कुछ नहीं मिल पाया। चेतावनी दी कि प्रभावित सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। क्रमिक अनशन पर जगवीर सिंह, नरेश, अनिल, अरविंद, जोगीलाल, विशाल सिंह, एलम सिंह, किताब सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts