अध्यादेश वापस न ले सरकारः नरेश अग्रवाल

अध्यादेश वापस न ले सरकारः नरेश अग्रवाल

नई दिल्ली: सरकार की सहयोगी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि सरकार को दागियों पर अध्यादेश वापस नहीं लेना चाहिए। एसपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर पीएम अध्यादेश पर पीछे हटते हैं तो ये लोकतंत्र के लिये ठीक नहीं होगा

वहीं, दागी सांसदों और विधायकों पर अध्यादेश के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आज मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने यहां सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की और दोनों के बीच बैठक 30 मिनट तक चली। सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि इस दौरान विवादास्पद अध्यादेश के मामले पर बात हुई और दोनों नेताओं ने चर्चा की कि इस मामले पर आगे क्या करना है।

Related posts