‘अध्यादेश पर राहुल के बयान से प्रधानमंत्री का पद छोटा हुआ’

‘अध्यादेश पर राहुल के बयान से प्रधानमंत्री का पद छोटा हुआ’

नयी दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने आज कहा कि दागी जनप्रतिनिधियों की सदस्यता बचाने सम्बन्धी अध्यादेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से न सिर्फ प्रधानमंत्री का पद छोटा हुआ है बल्कि इससे यह संदेश भी गया है कि एक खास परिवार सबसे ऊपर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां महिला प्रेस कोर में संवाददाताओं सेकहा कि प्रधानमंत्री एक संस्था है और उसके कामकाज पर आलोचना भी होती है लेकिन जब सत्तारूढ पार्टी की ओर से ही उस पर प्रहार होता है तो नुकसान ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा कि दरअसल इस अध्यादेश के जरिये कांग्रेस बिहार में अपनी कमजोर स्थिति के मद्देनजर वहां की दो पाॢटयों को साथ रखकर स्मार्ट गेम खेलना चाहती थी लेकिन गांधी ने जिस तरीके से बयान दिया इससे जनता में यह संदेश गया कि एक खास परिवार सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा …इस मामले को लेकर जहां तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे का सवाल है तो इसका फैसला उन्हें स्वयं करना पडेगा। वैसे भी वह बिना किसी वैधता के इस पद पर हैं

Related posts