अध्यादेश को लेकर पीएम आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म

अध्यादेश को लेकर पीएम आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म

नई दिल्ली: दागी नेताओं के अध्यादेश को लेकर पीएम आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो चुकी है। अध्यादेश पर अब पीएम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट की बैठक शाम 6 बजे होगी। कांग्रेस कोर ग्रुप अध्यादेश पर विचार करेगा। सोनिया गांधी, गृहमंत्री सुशील कूमार शिंदे, अहमद पटेल बैठक में शामिल थे। बैठक में अध्यादेश को लेकर बातचीत जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी और पी चिदंबरम भाग लेने नहीं पहुंचे है। एंटनी स्वास्थ कारणों से बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना पार्टी को पहले ही दे दी गई। दूसरी ओर विवादित अध्यादेश को बनाने में सबसे ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पार्टी को बैठक से पहले सूचना दे दी थी कि वह बैठक वाले दिन दिल्ली से बाहर रहेंगे और अपने व्यस्त कार्यक्रम की बजह से वह बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।

Related posts