अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकाणीय मुकाबला

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के लिए नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन दर्ज हुए है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
बुधवार को चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेताओं ने जुलूस से शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दर्ज कराया। छात्र संघ प्रभारी व चुनाव अधिकारी डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दीपक प्रसाद, संदीप सिंह व सीमा ने नामांकन दर्ज कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए उत्तम शर्मा व सद्दाम हुसैन, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए सुनीता धामी, सचिव के लिए मुकेश पांडेय व हिम्मत सिंह कुंवर, संयुक्त सचिव के लिए मो. उस्मान, मो. हारून और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरूण बोहरा व रोहित सिंह ठाकुर ने नामांकन कराया है। इस मौके पर कालेज परिसर में पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। इधर नामांकन दर्ज कराने के बाद छात्र नेता वोटों के लिए प्रचार के जुट गए हैं।

Related posts