अध्यक्ष के लिए भूषण, परमार में मुकाबला

मंडी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भारत भूषण और एसपी परमार के बीच टक्कर होगी। वीरवार को कोषाध्यक्ष पद पर राज कुमार के नाम वापस लेने से राज कुमार शर्मा सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। कोषाध्यक्ष के पद पर राज कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में इस पद पर राज कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया है। इससे पहले महासचिव के पद किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न भरने से लोकेंद्र कुटलैहडिया सर्वसम्मति से चुने गए। लाईब्रेरियन के पद पर भी अन्य प्रत्याशी न होने के कारण हेम सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। प्रधान पद पर भारत भूषण और एसपी परमार चुनाव मैदान में हैं। उपप्रधान के पद पर दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा आमने सामने हैं। सह सचिव के पद पर प्रशांत शर्मा और विक्रांत शर्मा के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्यों के तीन पदों के लिए विजय भंडारी, डिकन राणा, गीतांजली शर्मा और दिनेश कुमार शर्मा में मुकाबला होगा। 26 अगस्त को मतदान होगा।

Related posts