अधिकारी निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाएं

अल्मोड़ा। लाला बाजार से रैमजे स्कूल तक अतिक्रमण करके सब्जी और फल की दुकानें लगने से नागरिकों को दिक्कतें हो रही हैं। लाला बाजार के लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की है। डीएम अक्षत गुप्ता ने समस्या के निराकरण के लिए एसडीएम सदर, पुलिस उपाधीक्षक, पालिका के अधिशासी अधिकारी को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया है कि लाला बाजार के निवासी ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि लाला बाजार से रैमजे स्कूल के सामने तक सब्जी और फल वालों ने अतिक्रमण कर दुकानें लगा रखी हैं। बाजार संकरा होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने समस्या के निराकरण के लिए डीएम से मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम, डीएसपी और नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए हैं कि वह इस संबंध में निरीक्षण करें। अतिक्रमण को लेकर नियमानुसार पालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर जिला कार्यालय को अवगत कराएं।

Related posts