अधिकारी की जेब से 67100 रुपये गायब

बागेश्वर। झिरौली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बारात में गए झिरौली मैग्नेसाइट के एक अधिकारी की जेब से 67100 रुपये गायब हो गए। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी सूचना में अल्मोड़ा मैैग्नेसाइड झिरौली के आनंद मोहन सिन्हा ने बताया कि वह सोमवार की शाम पांच बजे पालड़ी गांव की एक बारात में लड़की की ओर से शामिल होने गए थे। वहां जाने से पूर्व उन्होंने एक क्रसर प्लांट से 67100 रुपये का भुगतान लिया। बाद में शादी में शामिल हुए। टीका देकर लौट गए। बिलौरी के पास पहुंचकर उन्होंने अपनी जेब में देखा तो उसके जेब में पैसा नहीं था। उन्हाेंने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

Related posts