
शिमला

अधरंग का अटैक पड़ने पर अब घबराने की जरूरत नहीं। बस मरीज साढ़े चार घंटे के भीतर आईजीएमसी अस्पताल पहुंच जाए।
अगर आप समय रहते अस्पताल पहुंच गए तो 24 घंटे के भीतर मरीज स्वस्थ हो जाएगा। प्रदेश में पहली बार आईजीएमसी अस्पताल में अधरंग के मरीज को ठीक किया गया है।
न्यूरो सर्जन डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अधरंग के अटैक से साढ़े चार घंटे के भीतर अगर मरीज को आईजीएमसी लाया जाता है तो वह मरीज को अधरंग से मुक्ति दिला देंगे।
डॉक्टरों ने ठीक किया अधरंग का मरीज
इस तरह का पहला केस मंगलवार को आया था। यह न्यूरो रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश ठाकुर की मदद से हो पाया है। ब्रेन स्टोक का पता चलते ही तत्काल मरीज को इंजेक्शन दे दिया गया और उसकी हालत में सुधार आने लगा।
इसके बाद यह मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया। समय पर हुए इलाज और डॉक्टर की मेहनत को मिली कामयाबी के बाद अब प्रदेश के लोगों को आईजीएमसी में ही अधरंग का उपचार संभव होगा।
