अदालत ने युवतियों को भेजा नारी निकेतन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के समीप डिफेंस रोड पर एक निजी होटल में संदिग्धावस्था में पकड़ी गई तीन युवतियों को सोमवार को नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों युवतियों को शिमला स्थित नारी निकेतन में भेजने के आदेश दिए।
एसएचओ नूरपुर बृजमोहन शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में वांछित उक्त निजी होटल के मालिक व प्रबंधक की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो होटल के मालिक व मैनेजर के अलावा पुलिस को इस अनैतिक देह व्यापार के अवैध कारोबार में संलिप्त एक महिला एजेंट की भी तलाश है। जिसने इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर होटल में भेजा था। उधर, डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts