अतिक्रमण हटाने गए कर्मियों को खदेड़ा

काशीपुर। नगर पालिका के सामने मैदान से ठेली वालों का अतिक्रमण हटाने गए निगम व पुलिस कर्मियों को ठेली वालों ने खदेड़ दिया। बजरंगियों ने की ठेली-फड़ वालों की सहायता की।
नगर निगम कार्यालय के सामने मैदान के उत्तरी भाग में चाट-पकौड़ियों की ठेलियां और कुछ कपड़ों के फड़ लगते हैं। निगम बोर्ड ने इस मैदान सहित नगर में निगम के सभी भूखंड़ों को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया।इसी निर्णय के चलते आज नगर स्वास्थ्य निरीक्षक हेम जोशी और कर निरीक्षक संजय के नेतृत्व में पुलिस मात्र दो पुलिस कर्मी ठेलियों को हटाने पहुंचे। ठेली फड़ वालों को इसकी पहले ही भनक लग चुकी थी। उनके मदद को बजरंद दल कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। ठेली, फड़ वालों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं से अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस तथा निगम कर्मियों को विरोध कर उन्हें खदेड़ दिया। बजरंग दल के अजय शर्मा ने कहा कि ठेली फड़ वाले लंबे समय से यहां पर ठेली लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। उनको बिना वजह उजाड़ा जा रहा है।

Related posts