
मंडी। नगर परिषद मंडी ने शहर में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू चलाया है। सोमवार को परिषद ने कई दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया तथा कई जगह पर सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से दुकानों में हड़कंप मच गया है।
जिला प्रशासन के आदेशों पर अमल करते हुए नगर परिषद ने सोमवार से मंडी शहर में दुकानों के बाहर सामान रख कर किया गया अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की मौजूदगी में परिषद के कर्मचारियों ने कार्रवाई की। इंदिरा मार्केट, सेरी मंच तथा आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया कर सामान भी जब्त किया। केआर ठाकुर ने कहा कि दुकानकारों को दुकान का सामान अपने दायरे में रखना होगा। नालियों तथा सड़कों पर सामान रख करने पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है। सड़क तथा नालियों पर सामान रखने से आवाजाही में असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। नगर परिषद ने चेतावनी दी कि सभी दुकानदार अपना सामान तय सीमा में ही रखें।
