अठारहवें दिन भी धरने पर बीपीएड बेरोजगार

अल्मोड़ा। व्यायाम शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में अठारहवें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार पर बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
तय हुआ कि 13 अक्तूबर से संगठन के पदाधिकारी जिले का भ्रमण शुरू कर संगठन को मजबूत बनाने के अलावा मांगों को लेकर सदस्यों से मिलेंगे। 13 अक्तूबर को द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। इधर संगठन के सदस्यों ने संसदीय सचिव उच्च शिक्षा मनोज तिवारी से मुलाकात की। बेरोजगारों ने बताया कि संसदीय सचिव ने मांगों को सरकार के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया है। आज धरने पर जिलाध्यक्ष अनिल कपूर, सचिव राजेंद्र रौतेला, मुकुल सार्की, नवीन चंद्र, शरद मेहता, पूरन भोज, मीनाक्षी भाकुनी, विमला करायत, लक्की वर्मा, अमित वर्मा, जगदीश गोस्वामी, हरीश भोज, अशोक, आनंद डंगवाल, मनीष जीना, रमेश नयाल, प्रमोद साह, भुवन मेहता, कुंदन बिष्ट, गणेश फर्त्याल आदि बैठे।

Related posts