
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के रोहांडा के निकट गत 13 मई को अज्ञात लोगों द्वारा आनी से रोहांडा की ओर आ रही एक सूमो को रोक कर उसे जबरदस्ती छीन लिया। इस घटना के दौरान आरोपी वाहन चालक का मोबाइल फोन व करीब 20 हजार की नकदी को भी लुट कर ले गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से वीरवार शाम को सुंदरनगर के बीएसएल थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी निवासी अशोक कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह गत 13 मई को अपनी सूमो में रोहांडा को अपने तीन दोस्तों के साथ जा रहा था। जब वह बाढु चौक के निकट पहुंचे को पांच-छह लोगों ने उनके वाहन को जबरदस्ती रुकवा दिया तथा उन्हें धमका कर नीचे उतार दिया। इस दौरान आरोपी उसका मोबाइल फोन व करीब 20 हजार की नकदी भी ले गए। पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को अभियान छेड़
दिया है।
