
न्यूयार्क: पॉप गायिका लेडी गागा हाल ही में सर्जरी से गुजरी हैं और वह सम्भवत: न्यूयार्क में अगस्त महीने में बेयोंसे नोल्स के शो में प्रस्तुति देंगी। गागा इस शो के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं। अगर इस खबर को सच मानें तो फरवरी में हुई उनकी सर्जरी के बाद यह उनका बड़ा संगीत कार्यक्रम होगा।
यह चर्चा शो से जुड़ी एक वैबसाइट ‘सांगकिक’ द्वारा भेजे गए मेल की वजह से शुरू हुई है जिसमें गागा के 3 अगस्त को क्वीन बी के साथ प्रस्तुति देने की बात कही गई है। बेयोंसे और गागा अच्छी सहेलियां हैं तथा ये दोनों 2010 में ‘टैलीफोन’ शो साथ-साथ कर चुकी हैं।
