अगस्त्यमुनि, रतूड़ा ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग। रमसा के तहत जीजीआईसी अगस्त्यमुनि में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें किरन, अंजलि, हेमंत, जूनियर वर्ग में सौम्या मैठाणी, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव में सीनियर वर्ग में प्रियंका, अभिषेक पुरोहित, वसुंधरा, रविशंकर, जूनियर वर्ग में अंकित पंवार, दीपक गुसाईं, मयंक राणा, ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भावना, सोनाली रावत, अभिजीत बिष्ट, जूनियर वर्ग में गीतिका, निधि, श्रुति चौधरी, विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, जीआईसी अगस्त्यमुनि व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बष्टी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी चमोला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक केके गुप्ता, बीईओ अगस्त्यमुनि केएल रड़वाल, संयोजक रागिनी नेगी, रमसा के डीआरसी योगेंद्र नेगी, धीरेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद थे। संचालन मित्रानंद मैठाणी ने किया।

Related posts