अखिलेश मंत्रिमण्डल का विस्तार: दो नए चेहरे शामिल

अखिलेश मंत्रिमण्डल का विस्तार: दो नए चेहरे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के मंत्रिमण्डल विस्तार के तहत आज दो नए मंत्रियों को शामिल किया गया। उनमें से तीन को कैबिनेट मंत्री तथा एक को स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई है। राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में बलिया सदर से सपा विधायक नारद राय तथा गाजीपुर से विधायक कैलाश रूपी नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गई।

इसके अलावा दुग्ध विकास राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा का दर्जा बढ़ाते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। साथ ही भूतत्व एवं खनिजकर्म राज्यमंत्री गायत्री प्रजापति को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई । इसके साथ ही प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इनमें 21 कैबिनेट, 31 राज्यमंत्री तथा छह स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री शामिल हैं। प्रदेश मंत्रिमण्डल में दो सदस्यों की जगह अब भी खाली है।

Related posts