अक्षय का आईआईटी के लिए चयन

खटीमा। नगर के वरिष्ठ फर्टीलाइजर व्यवसायी हुकम चंद सिंघल के पुत्र अक्षय सिंघल का चयन जेईई एडवांस परीक्षा में आईआईटी के लिए चयन हो गया है। अक्षय ने राष्ट्रीय स्तर पर 363 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षय ने इंटर में भी गतवर्ष 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लाक टाप किया था।
सर्राफ पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्र रहे अक्षय ने पहले प्लस लर्निंग में कोचिंग की और 2012 में आईआईटी में 12480 वीं रैंक हासिल की। इस बार अक्षय ने दिल्ली में कोचिंग कर तैयारी की और राष्ट्रीय स्तर पर 363 वीं रैंक हासिल की। अक्षय अपनी सफलता के लिए पिता और मां शीतल सिंघल एवं अपने गुरुजनों को इसका श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उसने कोचिंग के अलावा चार घंटे रोज पढ़ाई की और अवकाश के दिन सात से आठ घंटा पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि आईआईटी के लिए दिल्ली या मुंबई कालेज मिलेगा।

Related posts