अंशकालीन जलवाहकों ने मांगा तीन हजार वेतन

रामपुर बुशहर। जलवाहक कम सेवादार एवं अंशकालीन जलवाहक संघ की रामपुर इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सरकार से अंशकालीन जलवाहकों को तीन हजार रुपये मानदेय देने और दस वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहक सेवादार को नियमित करने की पुरजोर मांग की गई। वहीं, पांच वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाने की मांग की गई है।
इकाई प्रधान श्याम लाल काल्टा ने कहा कि जलवाहक सेवादार और अंशकालीन जलवाहक लंबे समय से अपनी मांगें सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। जलवाहक लंबे समय से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें नियमित न किया जाना और मानदेय न बढ़ाना गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की कि उनके हितों के बारे में गंभीरता से सोचा जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार सूरत राम, गोवर्धन दत्त, राजीव, किशोरी लाल, ललित शर्मा, बीर सिंह, मैन राम और जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related posts