
बागेश्वर। श्रावण महीने के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुआें की सुबह से भीड़ रही। शिव भक्तों ने गंगा स्नान के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना कराई गई।
ब्रह्म्म मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर बाबा बागनाथ, कालभैरवनाथ और बाणेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। ग्रामीण आंचलों से भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडितों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्री बागनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष और प्रधान पुजारी पूरन सिंह रावल ने बताया कि कमेटी ने व्रत रखने वालों के लिए फलाहारी खीर का की व्यवस्था की। पंडित हेम चंद्र जोशी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक पसंद है। 108 लोटा जल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। उधर कांडा के गोपेश्वर महादेव, महोली शिव मंदिर, कपकोट आदि शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
