अंतिम मौका, ऐसे सेटल करवाएं अपना परीक्षा परिणाम

देश विवि ने छात्रों और कॉलेजों को लटके परीक्षा परिणाम को सेटल करने का अंतिम मौका दिया है। सीबीसीएस सिस्टम के तहत यूजी डिग्री कोर्स में लटके प्रथम सत्र के परीक्षा परिणाम के मामले कॉलेज और इक्डोल के माध्यम से ही सेटल होंगे। व्यक्तिगत तौर पर एचपीयू आने वाले छात्रों को परीक्षा विंग में जाने की अनुमति नहीं होगी।

सितंबर में प्रथम सत्र की परीक्षा में बैठे छात्रों से 20 फरवरी तक जरूरी जानकारी सहित प्राचार्य के माध्यम से आवेदन करने को कहा है। प्राचार्य को 28 फरवरी से पहले अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक से समय लेकर विवि में आकर मामले निपटाने होंगे। प्राचार्यों से तय सीमा में ऐसे सभी छात्रों से आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन करने और रिकॉर्ड विवि भेजने को कहा है।

Related posts