
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली तड़का लगा। संध्या में हिमाचल के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। साथ ही श्रोताओं को झूमने पर विवश किया।
सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक कुलदीप शर्मा ने सतगुरू वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद लागा डोला रा धमाका…., इक मुजरे जोगी जवाना…, पानी री टांकी…., बाठणा चाली जातरे-जातरे….जैसी नाटियां गाकर श्रोताओं को नचाया। लोक गायक नरेंद्र रंजन ने मेरे मामा रंजिया मामा…, मेरी रेश्मा…, भक्तू मामा…, बांकी छोरिए…, नागा साहब जैसी पहाड़ी नाटियां गाकर धमाल किया।
इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने सुन रहा है न तू…, कजरा मुहब्बत वाला…, आई लोड़ी तू लवी रे मेले…. गीत गाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर किया। इसके अलावा योगेश मुकुल ने हम तेरे बिन रह नहीं सकते.., तेरी दिवानी…, तेरे नैना दगा बाज रे…. जैसे गीत प्रस्तुत किए। हेमंत शर्मा ने मेरी प्यारूआ मेरे खाणी जलेबी… गाकर वाहवाही लूटी।
इससे पहले स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाए। लिट्ल फ्लावर स्कूल ब्रौ के बच्चों ने आजा नच लै… गीत पर डांस किया। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली के बच्चों ने हम लूट गए आके मोहल्ले… गीत पर नृत्य किया। राज किड्स पब्लिक स्कूल रामपुर, माध्यमिक स्कूल बक्खन और चिलाआगे स्कूलों के बच्चों ने रेणुका माईए मा माईए…, ओ लाड़ी शांता… गीतों पर धूम मचाई। सुशील ने पोशा माघो री रातड़ी… इक आधिया मंगाई जा रे…, डिंपल ठाकुर ने सुरमणीए ओ मेरी सुरमणीए… और सेनू ढोला संग शहनाई…गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। मुकेश, गोपी शर्मा, अमित नेगी, राकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, अपूर्व शर्मा, शारदा भारद्वाज, शारदा शर्मा, संदीप, मनसा पंडित, सुषमा, बाबू राम आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं से वाहवाही लूटी। दूसरी संध्या में सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। इस अवसर पर सीपीएस नंदलाल, मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम दलीप नेगी, एसडीपीओ सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।
