अंग्रेजी में पढ़ाने के विरोध में ‘गुरुजी’

नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने स्कूलों का कोटिकरण सुधार कर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की । शिक्षकों ने राजकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने पर विरोध जताया।
जीआईसी रानीचौरी में आयोजित बैठक में हाईस्कूल में 30 छात्रों और इंटरमीडिएट में 40 छात्रों पर एक शिक्षक के मानक तय करने तथा तदर्थ प्रवक्ताओं के विनियमितीकरण करने की मांग उठाई।
वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण की आयु सीमा घटाई जानी चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि वेतन आहरण समय पर नहीं किया जाता है तो कोषागार पर तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने स्थानांतरण में दुर्गम सेवाओं का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान में लापरवाही बरते जाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में अतीर्कुर रहमान, मोहन चौहान, हेमंत पैन्यूली, मेहरबान सिंह कैंतुरा, लक्ष्मण सिंह रावत, श्याम सिंह सरियाल, विनोद नौटियाल, सतीश जोशी, शीशपाल भंडारी, अनंतपाल पुंडीर, घृपाल रौतेला, संजय बिष्ट, यशपाल रावत, कमलनयन रतूड़ी और प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Related posts