
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत सरगल गांव के एक होनहार छात्र ने टुप्पटे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। दोपहर दो बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगल गांव का युवक अनिल कुमार अपने घर पर ही था। उसके माता-पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। परिजनों की गैर मौजूदगी में किसी चीज पर रस्सी लगाकर फंदा लगा लिया। परिजन घर पहुंचे तो अपने जिगर के टुकड़े को फंदे पर झूलता देख उनके होश फाख्ता हो गए। वह अपनी होेश खो बैठे। उसके पिता कृष्ण सिंह के अनुसार उसके दो लड़के हैं। इनमें अनिल कुमार बड़ा लड़का था। वह पढ़ाई में होनहार था। वह बरठीं में विज्ञान संकाय में 90 प्रतिशत अंक लेकर अपनी कक्षा में दूसरे स्थान पर आया था। घटना मंगलवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस टीम को मौके के लिए भेजा गया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।