सह कर्मी पर युवती के साथ दुराचार का आरोप

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ में एक युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है।
युवती ने अपने सह कर्मी ठाकुर दास पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक ठाकुर दास उसे 10 अप्रैल को अपने क्वार्टर ले गया। 14 अप्रैल तक उसे वहां रखा। उसके साथ जबरन दुराचार किया। 15 अप्रैल को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागी। युवती की शिकायत पर ब्रौ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू अशोक कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। ब्रौ पुलिस थाना के एसएचओ प्रेम लाल मामले की छानबीन कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ दुराचार और युवती को भगाने, उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

Related posts