भाजपा ने किया सिर्फ गरीबों का शोषण : मनभरी

बरठीं (बिलासपुर)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मनभरी देवी ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़गांव पंचायत में महिलाओं से मुलाकात करते हुए संगठन की नीतियों से अवगत करवाया। भाजपा पर भी जमकर प्र्रहार किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक प्रदेश में भाजपा ने महज गरीबों को शोषण ही किया। विकास का दम भरने वाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में जनता ने जवाब दिया है। अब लोकसभा चुनाव में भी जवाब देगी।
उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कहां हुआ है। पांच साल तक बदले की राजनीति से कार्य हुए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तरफ से विकास की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। गरीब एवं असहाय लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा. बीरू राम किशोर ने कहा कि कांग्रेस के जिन विकास कार्यों को भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने रोक रखा था, उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दोबारा चलाएंगे। क्षेत्र में सड़क, पानी एवं बिजली की परेशानी झेल रहे लोगों की समस्या को प्रमुखता से हल किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़गांव में महिला प्रदेश अध्यक्षा का स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल, ब्लाक उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदेल, जिला महिला अध्यक्षा अंजना धीमान, उपप्रधान कला चंदेल, डा. उपेंद्र सिंह चंदेल, श्याम सिंह, रूप रानी, जमनू राम, पंचायत बड़गांव के प्रधान निक्का राम, उपप्रधान ओम प्रकाश, कपाहडा पंचायत के प्रधान रमेश चंद, शमसेर सिंह, बीडीसी सदस्य किशोरी लाल, प्रेम लाल नड्डा, शांति देवी, प्रकाशो देवी, कमला गौतम, श्रीराम सदा राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Related posts