नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ के CM को थी हमले की जानकारी!

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ के CM को थी हमले की जानकारी!

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले के पीछे साजिश के बादल मंडराने लगे हैं। नक्सली हमले पर हैरान करने वाला एक नया खुलासा सामने आया है। कांग्रेस के एक नेता कांतिलाल भूरिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस हुए नक्सली हमले के बारे में सारी जानकारी थी।

सुरक्षा एंजेसियों ने इस हमले संबंधी मुख्यमंत्री को जानकारी दी भी थी पर मुख्यमंत्री ने जानबूझ कर सुरक्षा बल को हटाया था जिस कारण नक्सलियों को इस बड़े हादसे को अंजाम देने का मौका मिल गया। गौरतलब है कि सुकमा जिले में काग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान नक्सलियों ने रैली पर हमला कर दिया था।

हमले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, नंद कुमार और नूर मोहम्मद समेत कई लोग मारे गए थे। इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा हमले किए जाते रहे है लोकिन ये हमला नक्सलियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला था।

Related posts