
धर्मशाला के अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक 25वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 24 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 24 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, नौ एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है। धर्मशाला में भारतीय टीम ने पांच एक दिवसीय, पांच टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। 9 टी-20 मैच दूसरे देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 7 से 11 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2013 तक आईपीएल के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।
टेस्ट मैच टीमें
25 मार्च 2017 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
एक दिवसीय मैच
1. 27 जनवरी 2013 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014 भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर 2017 भारत बनाम श्रीलंका
वनडे विश्व कप के मैच
1. 7 अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
2. 10 अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड
3. 17 अक्तूबर 2023 दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
4. 22 अक्तूबर 2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड
5. 28 अक्तूबर 2023 न्यूजीलैंड बना ऑस्ट्रेलिया
टी-20 मैच
1. 2 अक्तूबर 2015 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2. 9 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3. 9 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
4. 11 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5. 11 मार्च 2016 नीदरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
6. 13 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7. 13 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8. 18 मार्च 2016 आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9. 15 सितंबर 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
10. 12 मार्च 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
11. 26 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
12. 27 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेगा भारत