सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, मानसून सत्र के लिए मिले 175 सवाल

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, मानसून सत्र के लिए मिले 175 सवाल

प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की घोषणा के साथ ही विपक्ष ने कांग्रेस सरकार को आपदा पर घेरने कर ली है। शनिवार को मानसून सत्र के लिए प्रदेश विधानसभा सचिवालय को 175 सवाल मिल गए थे। इनमें से ज्यादातर आपदा पर हैं। प्रश्नों के मिलने का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। 18 से 25 सितंबर के बीच होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने भी पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ही इस तरह के सवाल लगाए गए हैं।

इन्हें विधानसभा सचिवालय ने आगे विभागों से जवाब के लिए भेज दिया है। सात दिन तक होने जा रहे मानसून सत्र की सात बैठकें 18 से 25 सितंबर के बीच होंगी। 18 सितंबर को दिवंगत विधायकों के शोकोद्गार से दो बजे सत्र शुरू होगा। सत्र में रविवार के अवकाश को छोड़कर बाकी बैठकें लगातार होंगी। सत्र के बीच में इस बार 21 सितंबर को प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। इस आपदा के चलते विधानसभा का यह मानसून सत्र महीने भर देरी से हो रहा है। पिछले साल जहां सत्र चार दिन का था तो इस बार सात दिन का रखा गया है।

Related posts