विक्रमादित्य ने दिल्ली में प्रियंका और वेणुगोपाल से की मुलाकात, हिमाचल कांग्रेस में मची उथल – पुथल के संबंध में की चर्चा

विक्रमादित्य ने दिल्ली में प्रियंका और वेणुगोपाल से की मुलाकात, हिमाचल कांग्रेस में मची उथल – पुथल के संबंध में की चर्चा

हिमाचल कांग्रेस में आया सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा । आये दिन कोई न कोई नया बयान सामने आ जाता और प्रदेश की सियासत में हड़कम मच जाता है ।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार देर शाम को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। हाईकमान से मुलाकात की वहीं, कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी विधायक पांचवें दिन भी चंडीगढ़ के निजी होटल में डेरा डाले हैं। चर्चा है कि भाजपा इनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कराने की तैयारी में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता सतपाल जैन यह मुलाकात करवा सकते हैं।

उधर, सूत्रों के अनुसार विक्रमादित्य ने प्रियंका को प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराया है। किन हालात के चलते कांग्रेस के छह विधायक नाराज हुए, इसकी जानकारी भी दी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में भी उन्होंने प्रियंका गांधी को बताया।

अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के बागी विधायकों को कैसे वापस लाया जाए, इस पर भी प्रियंका के साथ विक्रमादित्य ने चर्चा की। सोमवार को उनका वापस शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके भाजपा में जाने या नई पार्टी का गठन करने की अटकलों पर भी अब विराम लग गया है।

वहीं, कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार विधायकों को ओहदे देकर गतिरोध शांत करने में लगी है। जब इसकी जरूरत थी, तब ऐसा नहीं किया गया। आगे क्या होना है, इसकी भी जल्द जानकारी मिल जाएगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि उनके साथ कौन-कौन हैं। राज्य सरकार में बैठे सब लोग जानते हैं।

Related posts