आश्रम अंडरपास खुला , मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा

आश्रम अंडरपास खुला , मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा

नई दिल्ली
मनीष सिसोदिया ने आश्रम अंडरपास का उद्घाटन किया। अंडरपास को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने रविवार को आश्रम चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। अंडरपास को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। 750 मीटर लंबे बने अंडरपास से लाखों लोगों को फायदा होगा।

22 मार्च को अंडरपास का ट्रायल रन शुरू हुआ था। यह भोगल को मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जोड़ता है। इसके खुलने से आईटीओ और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों को एक आसान रास्ता मिल जाएगा। आश्रम चौक मध्य व दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Related posts