खतरनाक बीमारी से बेखबर हैं दो मासूम

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के एक दूरस्थ गांव के दो मासूम दस साल की लड़की और आठ साल का लड़का एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बेखबर गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों की बड़ी बहन भी है जो सौभाग्य से इस बीमारी की चपेट में आने से बच गई। इसी बीमारी के चलते इनके पिता की करीब छह साल पहले और मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इन बच्चों को किसी तरह उनके ताऊ का परिवार पाल रहा है। ताऊ की माली हालत भी…

Read More

प्याज की कीमत क्या बढ़ी पौधों की खपत में भी इजाफा

रानीखेत। प्याज का बाजार भाव बढ़ने से इस बार प्याज के पौध की खपत बढ़ गई है। प्याज बोना बंद कर चुके लोगों ने दोबारा खेती शुरू कर दी है। खपत बढ़ने से गगास घाटी के किसानों को डिमांड पूरी करना कठिन हो रहा है। दरअसल इस बार अतिवृष्टि के चलते कई क्षेत्रों में नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण किसानों ने कम नर्सरी बोई थी। गगास के प्याज के पौध अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अलावा गढ़वाल से लगे इलाकों में भी खूब पसंद किया जाते हैं।…

Read More

गोली चलाने के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, जेल भेजा

अल्मोड़ा। सर्राफ तिलक राज वर्मा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी विशाल नेगी ने शुक्रवार रात कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। बीती सोमवार की रात सर्राफ तिलक वर्मा और विशाल नेगी बख्शीखोला स्थित तिलक राज वर्मा की दुकान पर बैठे थे। इस बीच खेल-खेल में विशाल की रिवाल्वर से चली गोली तिलक वर्मा के सिर पर जा घुसी। उन्हें…

Read More

10000 का किया जाएगा चयन

हमीरपुर। जिले के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दस हजार से अधिक पात्र परिवारों का चयन पहली दिसंबर यानि रविवार को किया जाएगा। रविवार को होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठकों में पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। जिला हमीरपुर में वर्तमान में करीब 1 लाख 26 हजार राशन कार्डधारक परिवार हैं। इनमें से प्रदेश सरकार की राजीव गांधी अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाना है। परिवारों के चयन के लिए सरकार ने दो प्रक्रियाएं निर्धारित की हैं। पहली प्रक्रिया के तहत…

Read More

मदद नहीं, मुझे न्याय चाहिए

बड़सर (हमीरपुर)। अंतराष्ट्रीय शूटर विजय कुमार के पिता सूबेदार बांकू राम ने मारपीट मामले में प्रशासन से न्याय की अपील की। शनिवार को बड़सर प्रशासन की ओर से अधिकारी अस्पताल में शूटर विजय के पिता से मिलने पहुंचे तथा कुशलक्षेम जाना। उन्होंने शूटर विजय कुमार के पिता को मदद देनी चाही लेकिन सूबेदार बांकू राम ने मदद नहीं ली। सूबेदार बांकू राम ने कहा कि साहब पैसे नहीं, मुझे न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने बताया कि देर शाम हुए हादसे में बाराती…

Read More

नक्शे पास करवाना बना आफत

नक्शे पास करवाना बना आफत बद्दी (सोलन)। बीबीएन में नगर एवं योजनाकार की स्थायी नियुक्ति न होने से लोगों को नक्शे बनवाने में काफी समय लग रहा है। सरकार ने शिमला के नगर एवं योजनाकार को बीबीएन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) में अब ज्यादातर कार्य नक्शे पास करवाने का है। ऐसे में यहां पर स्थायी रूप से नगर एवं योजनाकार के न बैठने से लोगों को अपने नक्शे पास करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। शिमला से योजनाकार माह में एक दिन यहां पर…

Read More

कैबिनेट में होगा नादौन स्पाइस पार्क पर फैसला

शिमला। नादौन में स्थापित होने वाले प्रदेश के पहले स्पाइस पार्क पर फैसला अब कैबिनेट की बैठक में होगा। राज्य कृषि विभाग ने नादौन के पास स्थित कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को आगे लीज पर देने से इनकार कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने इस बारे में लीज रूल्स का हवाला देते हुए पत्र प्रधान सचिव (उद्योग) को भेज दिया है। बड़ा में यह जमीन कृषि विज्ञान केंद्र के लिए लीज पर कृषि विवि को दी गई है। इससे प्रोजेक्ट और उलझ गया है। हालांकि, नादौन के पूर्व…

Read More

पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत समसौह की उर्मिला देवी (26) ने दर्ज करवाई है। पुलिस को दिए बयान में विवाहिता ने बताया है कि सोमदत्त के साथ उनकी वर्ष 2010 में शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद उसके पति ने उस पर दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू…

Read More

बीएसएनएल को हर्जाना अदा करने के दिए आदेश

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने दूरसंचार कंपनी को ब्राडबैंड के मॉडम की कीमत 20 दिन में अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा बीएसएनएल की सेवाओं में कमी से उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा के बदले 5 हजार रुपये हर्जाना और तीन हजार शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा तथा लाल सिंह ने सदर तहसील के बिंद्रावणी निवासी एसपी परमार पुत्र सोहन सिंह परमार की शिकायत को स्वीकारते हुए मंडी बीएसएनएल के जनरल मैनेजर, एसडीओ, जेटीओ…

Read More

बकारटा पंचायत से नाबालिग का अपहरण

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की बकारटा पंचायत के एक गांव से नाबालिग के अपहरण होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना की पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती घर से पानी लाने गई थी। मां की शिकायत के मुताबिक उसके बाद लड़की घर नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार युवती गत शाम घर से पानी लाने निकली थीं। हैंडपंप घर से नजदीक ही है। लेकिन युवती वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने पर भी जब लड़की नहीं आई तो परिजनाें ने आसपड़ोस और अन्य…

Read More