चुनाव में युवाओं को उतारेंगे

पीपलकोटी (चमोली)। भाजयुमो ने पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। रविवार को गडोरा में हुई दशोली ब्लाक की बैठक में मोर्चे के प्रदेश मंत्री गजेंद्र रावत ने कहा कि जनता प्रदेश व केंद्र सरकारों की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। जिसका भाजपा को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत और लोकसभा चुनाव का जिम्मा युवाओं के कंधों पर है। युवा रामलाल सेमवाल और लक्ष्मण सिंह गड़िया ने मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन वैष्णव,…

Read More

ऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ को हराया

गोपेश्वर। पुलिस मैदान में चल रहे स्वर्गीय गोविंद कोरंगा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन पहले मैच में ऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ की टीम को 53 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषि इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 115 रन बनाए। जवाब में स्वर्णकार संघ की टीम 62 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच सुभाषनगर क्रिकेट क्लब व बिष्ट इलेवन के बीच खेला गया। बिष्ट इलेवन ने पहले खेलते हुए पूरन के 52 रनों के शानदार स्कोर की…

Read More

जिला जज एकादश ने डीएम इलेवन को हराया

चंपावत। विश्व एड्स दिवस के मौके पर यहां सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में जिला जज (डीजे) एकादश ने डीएम एकादश को 10 रनों से पराजित किया। मैच आखिरी ओवर तक चला। शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने वाले डीएम एकादश के डा. आरके जोशी को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। गोरलचौड़ मैदान में हुए मुकाबले में डीजे एकादश के कप्तान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस दुग्ताल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी चुनी। निर्धारित 20 ओवरों में डीजे एकादश ने 158 रन बनाए। डीजे एकादश के लिए सबसे ज्यादा…

Read More

विरासतों की अनदेखी: उपेक्षा का शिकार हैं कई विरासत

चंपावत। अतीत में चंद और कत्यूरी राजवंशों की राजधानी रहने के अलावा चंपावत में आजादी के दौर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की विरासत उपेक्षा का शिकार है। जिले में पर्यटन स्थलों के नाम पर स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों की ओर से स्थापित अद्वैत आश्रम मायावती, मां पूर्णागिरि धाम, गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब, अंग्रेजों का बसाया एबटमाउंट और पाषाण युद्ध के लिए देवीधुरा की बग्वाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल है। बावजूद इसके खस्ताहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल अपने दिन बहुरने…

Read More

कबाड़ के गोदाम में लगी आग

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग से करीब पांच लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है, कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। पुलिस के मुताबिक काशीपुर रोड स्थित मलिक कालोनी क्षेत्र में फुरकान अली का कबाड़ का गोदाम है। शनिवार देर रात कुछ लोगों को गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते गोदाम से आग की तेज लपटें आने लगी। उन्होंने मामले की…

Read More

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

उत्तरकाशी। भटवाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। चड़ेथी भटवाड़ी निवासी सुनील पंवार और भराणगांव निवासी सुनीता ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुनीता एक स्वयंसेवी संस्था में काम करती थी। शनिवार रात को सुनील सुनीता को बेहोशी की हालत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि…

Read More

दिचली पट्टी भी ओबीसी में शामिल

चिन्यालीसौड़। शहरी विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने रविवार को चिन्यालीसौड़ और गमरी पट्टी के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को समस्याओ के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने गंगा घाटी को ओबीसी में शामिल किया है, लेकिन भूलवश शासनादेश में दिचली पट्टी का नाम छूट गया था।…

Read More

ठंडो रे ठंडो म्येरि पहाड़े कि हव्वा ठंडी पानी ठंडो…

अल्मोड़ा। जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में आयोजित चार दिवसीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर के समापन पर स्काउट गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर बहुरंगी छटा बिखेरी। प्रतिभागियों ने जहां कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। स्काउट प्रभारी तारा सिंह बिष्ट ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा करने का अच्छा माध्यम है। प्रधानाचार्य कलम सिंह दानू ने कहा कि अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। शिविर में स्काउट गाइडों को गांठ बंधन, हाइकिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक…

Read More

मतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू

दिल्ली में मतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इंडिया गेट पर डिजिटल क्लॉक लगाया गया है। रविवार को इंडिया गेट पर मतदान के लिए जागरूक करने को आठ घंटे का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए डिजिटल क्लॉक में 4 दिसंबर आने में कितने दिन और समय बचा है, इसकी जानकारी फ्लैश की जा रही है। इसके अलावा यहां पर पलाश सेन अपने बैंड के साथ परफारमेंस देने पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली…

Read More

भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा

देश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने होंगे। इसके लिए ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को उदाहरण प्रस्तुत करने पड़ेंगे। उनके संदेश का सभी क्षेत्रों में असर होगा। भ्रष्टाचार राजनीति में नहीं है बल्कि सभी क्षेत्रों को उसे अपनी गिरफ्त में ले रखा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पद के पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के 10 दिन 10 वादे के अभियान के 10वें दिन भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा किया। इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अटल…

Read More