31 से पूर्व करवाएं जमा करवाएं आधार कार्ड : एडीसी

धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने जिले के समस्त एसडीएम, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, आईओसी के अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के 1 लाख 42 हजार 178 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त होना आरंभ हो गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसियों में अभी तक अपने आधार संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वह 31 दिसंबर 2013 से पूर्व अपने दस्तावेज जमा करवाएं। बैंक खातों में सब्सिडी प्राप्त करने के लिये घरेलू गैस उपभोक्ता अभिलंब आधार कार्ड संबंधी दस्तावेज अपनी गैस एजेंसी के पास जमा करवाएं। जिले में 3 लाख 3 हजार 367 घरेलू गैस उपभोक्ताओं में से 1 लाख 81 हजार 305 लोगों की आधार सीडिंग हो चुकी है और 1 लाख 42 हजार 178 उपभोक्ता नकद सब्सिडी के लिए बैंक से जुड़ चुके हैं। रोहन ठाकुर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। उन्होंने गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह आधार सीडिंग के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करें। उन्होेंने शहीद योगेंद्र गैस सर्विस, ज्वालामुखी टीडब्ल्यूएएस, मैकलोडगंज स्टेशन गैस एजेंसी, होल्टा, दाह गैस एजेंसी, योल के प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी एजेंसियों की आधार कार्ड सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related posts