दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी…
Read MoreDay: January 17, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की आज अंतिम तिथि, अभी तक 841 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी ने…
Read Moreहिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?
बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। नए साल के जश्न के बाद बर्फबारी से लगातार सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का क्रम जारी है। वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद आगामी दिनों में भी हिमपात का पूर्वानुमान है। 26 जनवरी की छुट्टी के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए सैलानी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बर्फबारी के बाद इस वीकेंड पर भी भारी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की उम्मीद…
Read Moreकांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें
20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा हो, लेकिन विजिलेंस उसके खिलाफ दस्तावेज तैयार कर रहा है। बैंक अधिकारियों से पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। आरोपी की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने सोमवार को बैंक…
Read More