सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते और किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते और किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने के एएसआई रविंदर राणा और हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से दुष्कर्म मामले में राहत दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। धनास निवासी शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा है।

Read More

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

जल शक्ति विभाग में अब पांच लाख रुपये से कम के टेंडर ऑफलाइन होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही ऑफलाइन टेंडर पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने इनकी बहाली कर दी है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पानी की नई पाइपलाइन बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य जल्द हो सकेंगे। पांच लाख से ज्यादा के टेंडर पहले की तरह ऑनलाइन ही होंगे। प्रदेश…

Read More

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 10:17 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। किन्नौर में देर रात को एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। बताया जाता है कि बीती रात 12 बजकर 51 मिनट पर फिर…

Read More

हाईकोर्ट ने कई अहम मामलो में लिए बड़े फैसले, जानिए विस्तार से

हाईकोर्ट ने कई अहम मामलो में लिए बड़े फैसले, जानिए विस्तार से

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कुलपति की नियुक्ति को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। अदालत ने केंद्र सरकार समेत सीयू के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 15 मई को निर्धारित की गई है। देव आशीष भट्टाचार्य की ओर से दायर याचिका में कुलपति सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2010 के अनुसार नहीं की गई है। नियमों के अनुसार कुलपति के रूप में नियुक्त…

Read More

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण परियोजना किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई को पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मंडी के परियोजना निदेशक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है। परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। हालांकि अभी उद्घाटन शेड्यूल तय होने में वक्त लगेगा। केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तय होगा कि उद्घाटन के लिए कौन आएगा।…

Read More

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के लिए होम वर्क लगभग पूरा कर लिया है। 31 मार्च तक यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूजी डिग्री कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे ईसी से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसे विवि के आर्डिनेंस का हिस्सा बनाकर लागू किया जा सकेगा। तैयारियों की समीक्षा और नीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रदेश विवि में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक बैठक हुई। इसमें प्रो. कुलभूषण चंदेल…

Read More