अरुणाचल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में थे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने खदेड़ा

अरुणाचल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में थे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने खदेड़ा

नई दिल्ली चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से सटी सीमाओं पर उसके सैनिक अक्सर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे बार-बार सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ताजा मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर अरुणाचल प्रदेश सेक्टर का है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही। लोकल…

Read More

पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन: ईरान से मूंगफली तेल की खेप में छिपाकर लाई गई, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार

पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन: ईरान से मूंगफली तेल की खेप में छिपाकर लाई गई, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार

मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से 25 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये बताई गई। हेरोइन मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद हुई थी। इस मामले में डीआरआई ने नवी मुंबई इलाके से जयेश सांघवी नाम के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक डीआरआई की हिरासत में भेजा है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने अनोखी तरकीब निकाली। उन्होंने ईरान से लाए जा रहे कंटेनर में कथित तौर पर मूंगफली के तेल…

Read More

धर्मांतरण पर 10 साल की सजा के प्रावधान की तैयारी, पुलिस मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव 

धर्मांतरण पर 10 साल की सजा के प्रावधान की तैयारी, पुलिस मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव 

देहरादून उत्तराखंड में सामूहिक धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल तक कैद और 25 हजार जुर्माने की सजा का प्रावधान करने की तैयारी की जा रही है। मौजूदा कानून में सामूहिक धर्मांतरण पर सजा और जुर्माने की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कई और धाराओं में बदलाव के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह सब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कानून को कड़ा बनाने के लिए किया जा रहा है।  रुड़की चर्च में…

Read More

हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ये रहेगा किराया

हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ये रहेगा किराया

देहरादून उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 1:30 यहां पहुंचेंगे। 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल के फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है।  जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में आधुनिक सुख सुविधाओं के लोगों को राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।…

Read More

पहले नमी तो अब गेट पास अड़चन, मंडियों से बाहर नहीं निकल पा रहा अनाज

पहले नमी तो अब गेट पास अड़चन, मंडियों से बाहर नहीं निकल पा रहा अनाज

चंडीगढ़ हरियाणा में धान खरीद शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। पहले नमी खरीद में बाधा बनी और अब गेट पास नहीं मिलने से अड़चन आ रही है। मंडियों में से धान के बाहर आने के लिए आढ़तियों और मिलर्स को गेट पास मिलने में देरी हो रही है। इस कारण मंडियां अनाज से भरने लगी हैं। इससे किसान, आढ़तियों समेत राइस मिलर्स भी परेशान हैं।  मंडियों में अनाज लाने के लिए पहले गेट पास लेना होता है। इसके बाद…

Read More

उपचुनाव: त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस को जीत की आस

उपचुनाव: त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस को जीत की आस

चंडीगढ़ ऐलनाबाद में चुनावी बिसात बिछ गई है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस के पवन बेनीवाल और भाजपा के गोबिंद कांडा के बीच तिकोना मुकाबला है। कांग्रेस ने और भाजपा ने गुरुवार को ही अपने उम्मीदवार घोषित किए। भाजपा कांडा के दम पर यहां पहली बार कमल खिलाना चाह रही है। इनेलो के लिए यह उपचुनाव नाक की लड़ाई है, कांग्रेस और भाजपा उलटफेर करते हुए जीत की आस लगाए हुए हैं। सिरसा जिले का ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र इनेलो का मजबूत गढ़ है। पार्टी यहां अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने…

Read More

भंडाफोड़ : फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, 32 जाली आधार कार्ड बरामद

भंडाफोड़ : फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, 32 जाली आधार कार्ड बरामद

लुधियाना (पंजाब) लुधियाना क्राइम ब्रांच तीन की टीम ने अदालत से जाली जमानत दिलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 32 जाली आधार कार्ड, 12 जमीन की फर्द और एक वोटर पहचान पत्र बरामद किया है। जिनके आधार पर आरोपी चेन स्नैचर, चोर और बदमाशों को जमानत दिलाकर जेल से बाहर निकलवा रहे थे। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि…

Read More

सियासत : नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

सियासत : नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पार्टी की अंदरूनी उठापटक से उबरती नजर आने लगी है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी तक पार्टी के लिए चिंता का विषय बने हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कैप्टन के दूसरे दिल्ली दौरे के साथ ही कांग्रेस हाईकमान कैप्टन के अगले कदम का इंतजार करने लगा है। इस समय प्रदेश कांग्रेस में नवजोत सिद्धू का प्रधान पद से दिया गया इस्तीफा और मुख्यमंत्री चन्नी को अगले चुनाव के लिए मजबूत करना, हाईकमान के सामने मुख्य प्रश्न हैं। लेकिन कैप्टन के अगले कदम…

Read More

भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

चंडीगढ़ लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एलान किया कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मोहाली से लखीमपुर के लिए रवाना होते समय सिद्धू ने एलान किया, ‘अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’ अब शिअद नेता लखीमपुर रवाना, हरसिमरत कौर भी शामिल कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के…

Read More

चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

बद्दी (सोलन)  चीन में तीन दिन के लिए उद्योग बंद होने से भारत के फार्मा उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कच्चे माल के दामों में 20 से 60 फीसदी उछाल आने से छोटे उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। भारत में 95 फीसदी कच्चा माल चीन से ही आता है। सप्लाई घटने से कच्चे माल के सप्लायर पहले से बुक किए ऑर्डर भी पूरे नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिन उद्योगपतियों ने दवा बनाने के लिए ऑर्डर लिए हैं, वे कच्चा माल बढ़े हुए…

Read More