पंडोह (मंडी)। हिमाचल भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का पंचायत जागर, सयोग और पंडोह पहुंचने पर व्यापार मंडल तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैंक को बुलंदियों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। किसानों के हितों की बैंक पूरी रक्षा करेगा। उन्होंने चिंता जताई किबैंक को बागवानों और किसानों से ऋण की राशि सही रूप से वापस नहीं आ रही। इसे वसूलने के भी प्रयास होंगे। इस अवसर पर पंडोह के लोगों ने पंडोह में बैंक की शाखा…
Read MoreYear: 2013
फ्रेंड्स ने स्ट्राइकर को 46 रन से रौंदा
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अब रोमांचक दौर में प्रवेश कर गई है। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि प्री एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। बुधवार को मंडी की तीन मशहूर टीमें सिंह गारमेंटस, रतन ज्वैलर्स और यार्कशायर मैदान में उतरेंगी। मंगलवार को पहला मैच फ्रेंड्स एकादश और स्ट्राइकरस के बीच खेला गया। फ्रेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 126 रन बनाए। इसमें हितेश ने 39 और वरुण…
Read Moreअलग से खुलेंगे माता-शिशु अस्पताल
नेरचौक (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नेरचौक में निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर में सतत विकास हेतु युवा संस्था के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कार्य का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 700 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसका अस्सी फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। कॉलेज में 2014-15 सत्र से मेडिकल की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इसमें प्रशिक्षु डाक्टरों की 100 सीटें होंगी। 40…
Read Moreखंडहर बन चुके क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारी
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट की आवासीय कॉलोनी में क्वार्टरों की खस्ता हालत से कर्मचारी परेशान हैं। सालों पहले बने इन क्वार्टरों की विभाग ने आज तक रिपेयर करवाने की सुध तक नहीं ली। उपमंडल मुख्यालय सरकाघाट में वर्ष 1957 में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी तैयार की थी। इसमें तीन चिकित्सकों और 16 पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए क्वार्टर बने हैं। विभाग की ओर से कॉलोनी का निर्माण इस मकसद से किया था कि आपातकाल सेवा में चिकित्सकों और कर्मचारियों के अस्पताल परिसर के…
Read Moreएनएसयूआई के चुनाव पर जोड़ घटाव शुरू
मंडी। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के संगठनात्मक चुनाव की भले ही तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन चुनाव की आहट के बीच छात्र नेता जोड़ घटाव में जुट गए हैं। कई छात्र नेता इस बार संगठन में अपना कद बढ़ाने की जुगत में हैं। मंडी जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर दो बार जीत हासिल कर चुके विकास वर्मा इस बार अपनी दावेदारी राज्य अध्यक्ष पद के लिए पेश करने जा रहे हैं। विकास वर्मा के मुताबिक यह फैसला जिला संगठन में की गई सर्वाधिक सदस्यता…
Read Moreपुलिस ने बरामद की 79 लाख की चोरी हुई लकड़ी
चंबा। उपमंडल भरमौर के कैंथली धार कलांह जंगल से चोरी हुई 79 लाख रुपये की लकड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। ठेकेदार भाग गया है। उसका अभी तक कोई अता पता नहीं है। डीएसपी हैडर्क्वाटर जितेंद्र महाजन ने होली चौकी पुलिस टीम के साथ कलांह जंगल का दौरा किया और वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वन विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा ठेकेदार के शपथ पत्र की…
Read Moreसामान सड़क पर सजाया तो होगा केस
चंबा। अब दुकान के बाहर सड़क में सामान रखा तो पुलिस की ओर से सामान को कब्जे में ले लिया जाएगा। इसके अलावा कारोबारियों पर केस भी दर्ज हो सकते हैं। पुलिस ने शहर के कारोबारियों व रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। पुलिस की ओर से बार-बार दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि वे दुकान के बाहर सामान न रखें। इसके अलावा रेहड़ी फड़ी वालों को भी बार-बार सड़क किनारे दुकानदारी सजाने से रोका जा रहा है, लेकिन एक तरफ…
Read Moreजिले के स्कूलों को जल्द मिलेंगे शिक्षक
चंबा। जिले के प्राइमरी व मिडल स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद जल्द भरे जाएंगे। इसके लिए लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। टीजीटी पद के लिए साक्षात्कार हो चुका है। इसके अलावा जेबीटी पदों के लिए भी काउंसलिंग हो चुकी है। जेबीटी का मामला कोर्ट में चला गया है। कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्ति कर दी जाएगी। सबसे पहले जिले के जिन स्कूलों में एक भी स्थायी अध्यापक नहीं है, विभाग की ओर से उन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कहा, धारा 377 पर देश की संसद ही करे फैसला
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जी एस सिंघवी ने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 कहा यह मसला देश के करोड़ो लोगों से जुड़ा है, जिनका प्रतिनिधित्व संसद में बैठे जनप्रतिनिधि करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि धारा 377 गलत है, तो वह संविधान संशोधन कर इसमें बदलाव ला सकते हैं। जस्टिस सिंघवी आज ही रिटायर हो रहे हैं। यह उनका आखिरी बड़ा फैसला माना जा रहा है। उनके सामने दलील रखी थी कि इस तरह के फैसले देश की संस्कृति के खिलाफ हैं। याचिका दायर…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट का फैसला, समलैंगिक संबंध अपराध
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक कार्यकर्ताओं को झटका देते हुए समलैंगिक संबंधों को उम्रकैद तक की सजा वाला जुर्म बनाने वाले दंड प्रावधान की संवैधानिक वैधता को आज बहाल रखा। वहीं धारा 377 पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार कानून में बदलाव कर सकती है और अटॉर्नी जनरल से सरकार राय ले। न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति एसजे मुखोपाध्याय की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 2009 में दिए गए उस फैसले को दरकिनार कर दिया जिसमें वयस्कों के बीच पारस्परिक सहमति से बनने वाले…
Read More