वन पंचायत में अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

लोहाघाट। उपजिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा है कि वन पंचायत पाटन पाटनी में किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा और अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वन पंचायत में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। वन पंचायत सरपंच गिरीश सिंह महर के नेतृत्व में आज लोगों ने उपजिलाधिकारी से भेंट की और वन पंचायत में लगातार हो रहे अतिक्रमण, अवैध…

Read More

हाइपोथरमिया का खतरा बढ़ा

रुद्रपुर। शरीर का तापमान सामान्यता 98.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। शरीर के तापमान का गिर जाना हाइपोथरमिया कहलाता है। इसका समय पर उपचार न होने से रोगी की मौत तक हो सकती है। जिला अस्पताल के एमएस डा.एलएम उप्रेती के मुताबिक कुदरती तौर पर शरीर का तापमान रेगुलेट करने के लिए जटिल भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाएं होती हैं। अधिक ठंड हो तो हाइपोथरमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। डा.उप्रेती ने ठंड से बचने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ठंड में अनावश्यक…

Read More

कटौती के विरोध में ईई दफ्तर में जड़े ताले

काशीपुर। कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबतें और बढ़ा रही है। घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता एस. उस्मान का घिराव कर कार्यालय पर तालाबंदी की। लोगों का कहना था कि शहर में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों और आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती होने से व्यापार ठप हो रहा है। बिजली विभाग ने अभी तक बिजली कटौती शेड्यूल जारी नहीं किया है, जिससे यह पता लग…

Read More

दुग्ध उत्पादन बढ़ाना प्राथमिकता:गर्ब्याल

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के मुख्य विकास अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को शासन ने दुग्ध विकास निदेशालय के निदेशक एवं उत्तराखंड कोआपरेटिव ऑफ डेरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) एमडी के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के निर्देश पर गर्ब्याल ने डेरी एमडी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह 1998 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वह अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में भी बतौर सीडीओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम पद पर कार्य करने के अलावा गर्ब्याल एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून, एसडीएम सदर देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर…

Read More

सुअर के हमले में युवती घायल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के चमुवा गांव की एक युवती पर सोमवार प्रात: जंगली सुअर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सुअर जंगल की तरफ भाग गया। परिजन घायल युवती को उपचार के लिए पनुवानौला अस्पताल में लाए। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चमुंवा गांव की पूर्णिमा (21) सोमवार सुबह पास के खेतों से घास लेकर घर आ रही थी। इस बीच खेतों से गुजर रहे जंगली सुअरों के झुंड में से अचानक निकले एक सुअर ने पूर्णिमा पर हमला कर दिया। सुअर…

Read More

जैविक खेती को बढ़ावा देगी सरकार : हरक

भिकियासैंण। चौकोट महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सल्ट और स्याल्दे विकास खंडों को जैविक खेती के लिए विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्याल्दे में तहसील बनाने की घोषणा की। स्याल्दे में किसान सूचना केंद्र और कैहड़ गांव में कृषि अनुसंधान प्रसार केंद्र का भी रावत ने उद्घाटन किया। म्यर चौकोट सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में स्याल्दे में आयोजित चौकोट महोत्सव में कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पारंपरिक खेती के बजाए जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। स्याल्दे और सल्ट ब्लाक…

Read More

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक जनरल स्व. बीसी जोशी पूर्व सैनिक मिलन केंद्र में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं देकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी देश में आरक्षण जाति के आधार पर ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए ताकि सभी समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ…

Read More

जूना अखाड़े ने राधे मां का कुंभ प्रवास किया रद्द

जूना अखाड़े ने महिला संत राधे मां को कुंभ के दौरान मुंबई में ही रहने को कहा है। जूना अखाड़े के इस संदेश के बाद राधे मां के प्रयाग कुंभ में आने की संभावना क्षीण हो गई है। अखाड़े की इस कवायद को विवादों बचने की कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है। कमरे की बुकिंग भी रद्द जूना अखाड़े के सूत्रों का कहना है कि कुंभ में संतों द्वारा राधे मां के विरोध की आशंका को देखते हुए राधे मां को गुपचुप ठहराने के लिए इलाहाबाद के एक…

Read More

..जब पति-पत्नी को देनी पड़ी ‘अग्नि परीक्षा

लखनऊ when couple had to pass through loyalty test पति-पत्नी को एक दूसरे के पीठ पीछे धोखा देने का शक था। शक अवैध संबंधों का था। दोनों ने भरी पंचायत में एक दूसरे पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया। ऐसे में आदिवासी पंचायत ने रिश्तों की पवित्रता साबित करने के लिए दोनों को एक अमानवीय फैसला सुना दिया। पति-पत्नी को खुद को सच्चा साबित करने के लिए गर्म सलाखें अपने हाथों में पकड़नी थीं। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कंचनपुरा मऊ गांव के एक दंपत्ति कई महीनों से एक…

Read More

आगरा में देख सकेंगे विंटेज कारों का नेशनल म्यूजियम

मुगलकाल की कलात्मक वास्तुकारी को सहेजने वाले जिले में एक और नायाब विरासत देखने को मिल सकती है। आगरा के आसपास विंटेज कारों का नेशनल म्यूजियम बनाने की योजना है। म्यूजियम बनाने को लगभग 25 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। यमुना एक्सप्रेस आथारिटी से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जमीन के रेट मांगे हैं, ताकि म्यूजियम का पूरा खाका तैयार किया जा सके। आने वाले दिनों में आगरा व आसपास के क्षेत्र में पर्यटन के व्यापार विस्तार की संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पर्यटन में काफी दिलचस्पी दिखा रहे…

Read More