बागेश्वर। नंदाराज जात समिति बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान में उच्च हिमालयी क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में क्षेत्र के 17 दल शामिल होंगे।
समिति के अध्यक्ष अनिल साह, संरक्षक भुवन कांडपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लीती, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना आदि क्षेत्र में गए। वहां लोगों को नंदा राजजात यात्रा की कार्य योजना को लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों में यात्रा के प्रति उत्साह था। श्री कांडपाल ने बताया कि पारंपरिक परिधानों में क्षेत्र के 17 दल शामिल होंगे। जो चार सितंबर को यहां होने वाले पड़ाव में पहुंचेंगे। यात्रा में डंगरिए, छंतोली, ध्वज लेकर पहुंचेंगे। झोड़ा, चांचरी, बैर और भगनौलों का गायन होगा। इस पूरे कार्यक्रम में दरवान कोरंगा, बृजकिशोर वर्मा, दीप पांडे, सूरज बिष्ट, ललित पंत, उमेस साह, आनंद प्रकाश, भाष्कर जोशी, गणेश गड़िया, प्रदीपा देवी, नीमा कोरंगा, लक्षमी देवी आदि मौजूद थे।