
मुंबई: आपको यह जानकर खुशी होगी की रमजान के महीने में आज दबंग खान और बादशाह ने दूसरे से हाथ मिलाया और गले लगाया। पांच साल से बिछड़े कर्ण-अर्जुन आज गले लगे। यह खटास बाबा सिद्दिकी की पार्टी के दौरान मिटीं। इनके बीच पांच साल पुरानी कड़वाट मिठास में बदलती नजर आई। दोनों सेलीब्रीटिज के बीच कैटरीना कैफ की पार्टी में पांच साल पहले वर्ष 2008 में झगड़ा हुआ था। इस दौरान सलमान खान पीछे से आए और शाहरूख को सलाम किया।
आज के दिन को मिटठी रमजान कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आपके जहन में हम डाल दें कि बाबा सिद्दिकी ब्रांदा बेस्ट से कांग्रेस के विधायक हैं। जिन्होंने इन दोनों को मिलाने का पाक काम किया। इस बीच सलमान के चेहरे पर मुस्कान देखी गई, वहीं शाहरुख थोड़े भावुक दिखे। इन दोनों सेलीब्रिटिज के गले लगने के बाद वहां पर मौजूद हस्तियों ने इस मिटठी रमजान की खुशी तालियों की गडग़ड़ाहट से मनाई।
इस मौके पर सलीम शान ने शाहरुख के साथ इस पार्टी में एक साथ काफी वक्त बिताया। इस मौके राजनीतिक गलियारों की तमाम हस्तियां थी।
इन पांच सालों में सलमान और शाहरूख के परिवार वालों में भी रिश्ता टूट गया था, मगर अब लगता है कि दोनों सेलीब्रिटिज के परिजनों में यह ईद मिठास लेकर आएगी। जब यह दोनों आमने सामने थे तो कुछ लोग ठिठक कर हट गए थे।
