तिब्बती युवक ने फंदा लगाकर दी जान

धर्मशाला। सराह स्थित तिब्बतियन हॉस्टल में एक तिब्बती युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जानकारी के अनुसार तिब्बती युवक तेंजिन लोसम (26) ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी बीमारी को अपनी मौत का कारण बताया है। थाना धर्मशाला के एसएचओ देश राज ने बताया कि सराह स्थित तिब्बती हॉस्टल में 26 वर्षीय तिब्बती युवक तेंजिन लोसम ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह पिछले लंबे समय से बीमारी से परेशान था और बीमारी को सहन नहीं कर सकता। बीमारी के चलते युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts