हिलोपा को बनाया जाएगा सशक्त : महेश्वर

रामपुर बुशहर। निरमंड में वीरवार को हिमाचल लोकहित पार्टी की बैठक हुई। हिलोपा प्रमुख एवं विधायक महेश्वर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। हिलोपा प्रमुख ने संगठन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की।
इस अवसर पर महेश्वर सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने बेरोजगारों समेत हर वर्ग का खुलकर शोषण किया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार का भी बोलबोला रहा। जनविरोधियों के कारण ही भाजपा को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिलोपा को और सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में निरमंड मंडल के अध्यक्ष कैलाश ब्रामटा, उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा, महामंत्री रोशन कायथ, हुकम लाल, पारेश्वर कायथ, सोहन लाल ठाकुर, दया राम ठाकुर, बालानंद, दुर्गा सिंह, नारायण सिंह, शिव कुमार, नंदलाल, पुष्पेंद्र शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, यामानंद ठाकुर, उमेश वर्मा, जगदीश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, ध्यान सिंह, लोभू राम, नोया राम, भीष्मानंद, रामलाल, कबीर सिंह, लालचंद, सुरेश कुमार, सेसराम, सत्यप्रकाश ठाकुर, हंसराज, विद्याराम वर्मा, पुष्पराज, दिलाराम, शिवराम, सुभाष, मदन गोपाल, दौलत राम, हंसराज, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts