हिमाचल में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, 13 को सामने आएगे परिणाम

हिमाचल में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, 13 को सामने आएगे परिणाम
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जोश है। बनखंडी और दरकाटा मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोग सुबह से लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
08:06 AM, 10-JUL-2024
                     81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी डाला वोट। – फोटो
भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ के मतदाताओं में उत्साह
भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
07:50 AM, 10-JUL-2024
                     पांडवीं में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान। – फोटो
हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मतदान केंद्र पांडवीं में मतदान के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई।
07:37 AM, 10-JUL-2024
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा तथा हरप्रीत सिंह और विजय सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
07:26 AM, 10-JUL-2024
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से ये मैदान में
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा, कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। साल 2017 में भी कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और बतौर निर्दलीय आशीष शर्मा आमने-सामने थे। साल 2017 में नरेंद्र ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
06:50 AM, 10-JUL-2024

नतीजा जो भी हों, कांग्रेस रहेगी बहुमत में

विधानसभा में मौजूदा समय में विधायकों की कुल संख्या 65 है। कांग्रेस के 38 विधायक हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 27 है। मतदान के बाद नतीजे जो भी हों, कांग्रेस के पास फिर भी बहुमत रहेगा। मतदान के बाद विधायक संख्या 68 हो जाएगी।
06:33 AM, 10-JUL-2024

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश नहीं कर सकेंगी मतदान

देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बूथ नंबर-40 पनसाल में मतदान करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका वोट नादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं।

06:20 AM, 10-JUL-2024

पोस्टल बैलेट की पहले होगी गिनती

उपचुनाव के लिए मतगणना 13 जुलाई शनिवार को सुबह 8 बजे से होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में मतगणना होगी यहां 10 टेबल लगेंगे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर (छात्र) में होगी, यहां 11 टेबल लगेंगे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में होगी, यहां मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगे।
05:31 AM, 10-JUL-2024

Himachal By Election Voting Live: हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, नतीजे 13 को

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts