हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम घोषित

HPBOSE Declared HP TET Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से  हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नवंबर, 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब hpbose.org पर जाकर अपने स्कोर कार्ड देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टेट (HP TET) यानी एचपी टीईटी नवंबर रिजल्ट 2022 देखने की आसान प्रक्रिया भी यहां बताई गई है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचपी टेट (HP TET) के परिणाम को देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा रोल नंबर और आवेदन संख्या को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में उपयोग करना होगा। इस महीने की शुरुआत में, चार जनवरी को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की उत्तर कुंजी प्रकाशित की थी और उम्मीदवारों से नौ जनवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2022 का आयोजन 10 दिसंबर, 11, 12 और 25 दिसंबर, 2022 को किया गया था। आपत्ति विंडो जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।

HPBOSE HP TET Result 2022 Out ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एचपी बोस की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर एचपी टेट नवंबर 2022 की रिजल्ट विंडो पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
  4. उसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर, आवेदन संख्या आदि दर्ज करें।
  5. इसके बाद रिजल्ट फाइल में अपना परिणाम खोजें।
  6. अब स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें और प्रिंट आउट ले लें।

Related posts